पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नवयुवक संघ खनेठी ने किया चैता का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली समाप्ति के बाद चैता कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो गया है। इस दौरान नवयुवक संघ खनेठी द्वारा चैता गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक चैता गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी विवेक कुमार पांडेय उर्फ सोनू पांडेय ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी ने कहा कि चैत्र मास का हिंदू धर्म में धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से बहुत अधिक महत्व है। क्योंकि फाल्गुन और चैत्र ये दो मास प्रकृति के बहुत ही खूबसूरत मास माने जाते हैं। भारत की छह ऋतुओं में से ऋतुराज मानी जाने वाली बसंत ऋतु इन्हीं दो महीनों की होती है। इसलिये इन महीनों में प्रकृति भी खिली-खिली चहकती हुई नजर आती है। उन्होंने कहा कि इसी महीने से हिंदू नववर्ष की शुरूआत होती है। जिसे संवत्सर कहा जाता है। हिंदू वर्ष का पहला मास होने के कारण चैत्र की बहुत ही अधिक महता होती है। अनेक पावन पर्व इस मास में मनाये जाते हैं। चैत्र मास की पूर्णिमा चित्रा नक्षत्र में होती है इसी कारण इसका महीने का नाम चैत्र पड़ा।

मान्यता है कि सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना आरंभ की थी। मौके पर मुरली सिंह, उमेश, गोपाल पटेल, अनिल कुमार सिंह, प्रमोद कुमार कुशवाहा, प्रमोद कुमार, अनुज सिन्हा, अजय दादा, राहुल पांडेय, टून्ना पांडेय आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...