पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काजीपुर गांव के पास हुई दुर्घटना में एक घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नौहट्टा| स्थानीय थाना अन्तर्गत काजीपुर गांव के निकट नौहट्टा रोहतास मुख्य सड़क मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जाता है कि घायल युवक दारानगर गांव का निवासी धीरेंद्र प्रसाद है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की देर रात उक्त युवक नौहट्टा की ओर से अपने घर दारानगर बाइक से आ रहा था। काजीपुर में पुल के पास मोड़ होने के कारण असंतुलित होकर वह बाइक सहित नदी के पुल मे गिर गया। जिसके कारण उसे गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिजन इलाज के लिए बाहर ले गए।
खबरें और भी हैं...