आदेश ही नहीं पहुंचा, खुले रहे स्कूल
बिक्रमगंज | 13 मार्च से 31 मार्च तक शहर के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को सरकार के आदेश पर बंद करने का निर्देश दिए गए थे। लेकिन संसाधन का इतना अभाव है व कोरोना से लड़ने की ऐसी तैयारी चल रही है कि अधिकतर स्कूलों तक लिखित रुप से सूचना नहीं मिलने के कारण शनिवार को शहर के अधिकतर स्कूल खुले रहे। शनिवार को शिक्षकों ने बताया कि अभी लिखित आदेश नहीं आया है। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 12 मार्च को रात में ही सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को सूचित कर दिया
गया था। यही नहीं चौंकाने वाले तथ्य यह है कि एक दो सरकारी स्कूलों में तो मिडडे मिल का खाना भी बच्चों को खिलाने के लिए बन गए थे। सरकार ने स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, सिनेमा हॉल, पार्क सभी संस्थाओं को निर्देश दिया गया है की 13 मार्च से 31 दिसंबर तक बंद रखना है।