पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sasaram News Organizing Seminar Under The National Nutrition Fortnight Nutrition Points Told

राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत संगोष्ठी का आयोजन, बताई गईं पोषण संबंधी बातें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत जयप्रभा ग्राम विकास मंडल सासाराम द्वारा सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के सहयोग से रोहतास जिले के सासाराम प्रखंड के दरिगांव पंचायत में जागरूकता रैली संवाद एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय महिला वार्ड पार्षद सुमित्रा देवी तथा राधिका देवी द्वारा किया गया । कार्यक्रम में जहां जागरूकता रैली के दौरान विभिन्न प्रेरक स्लोगन के द्वारा स्थानीय जनमानस को पोषण से संबंधित उपयोगी सूचनाओं से अवगत कराया गया। वहीं संगोष्ठी के दौरान इस समस्त कार्यक्रम में महिला जनप्रतिनिधियों के योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई। महिला जनप्रतिनिधियों के योगदान को सराहा गया तथा विशेष योगदान देने वाली जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया और यह प्रयास किया गया कि बाकी जनप्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित हो सकें। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पोषण के तहत सभी दिन हम सभी चैंपियन वार्ड अपने अपने वार्ड में संकल्प लेंगे कि कुपोषण मुक्त, एनिमिया मुक्त, सामाजिक सहभागिता, महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता दूर करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करेंेगे। मौके पर जिला समन्वयक श्याम सुंदर राय, क्षेत्रीय कार्यकर्ता मीना देवी, रूकमीना देवी, वार्ड सदस्य राधिका देवी मौजूद थी।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।
खबरें और भी हैं...