- Hindi News
- National
- Sasaram News People Coming From Outside In The District Will Be Monitored
जिले में बाहर से आनेवाले लोगों पर रखी जाएगी नजर
करोना वायरस से संबंधित बैठक में बचाव के उपायों के प्रचार-प्रसार पर जोर
कोराना वायरस को लेकर जिला स्तर पर भी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस क्रम में गुरुवार को डीएम पंकज दीक्षित की अध्यक्षता में कोरोना वायरस के जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिसमें अभियान के अंतर्गत कोरोना वायरस से बचाव को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ हीं करोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए जिले में बाहर से आने वाले व्यक्तियों के संबंध में नियमित सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया।
जिलास्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा
सिविल सर्जन को प्रति सप्ताह बैठक करने का निर्देश डीएम द्वारा दिया गया। जल्द ही करोना वायरस के लिए जिलास्तरीय टास्क फोर्स के गठन की बात कही गई। बैनर-पोस्टर हैंडबिल के माध्यम से बचाव के उपायों के प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया। बैठक में डीडीसी सुरेंद्र प्रसाद, वरीय अधिकारी चेत नारायण, सिविल सर्जन जनार्दन शर्मा,, डीपीओ आइसीडीएस सुनिता, डीएसपी, प्रभारी आपदा प्रबंधन, प्रभारी समान्य शाखा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अजय शंकर मिश्रा एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी अरविंद कुमार व अन्य लोग शामिल थे।
कोरोना वायरस को ले बैठक करते डीएम।