पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bikramganj News People Dressed In The Colors Of Holi Sharing Love With Abir Gulal Also Followed The Tradition Of Singing Fagua In The Villages

होली के रंग में रंगे रहे लोग, अबीर-गुलाल लगाकर बांटा प्यार, गांवों में फगुआ गायन की परंपरा को भी निभाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

‘’जब ठहरी लपधप होरी की और चलने लगे पिचकारी भी, कुछ सुर्खी रंग गुलालों की कुछ केसर की जरकारी भी’’। चहुंओर पिचकारियों से रंग उड़ते अबीर-गुलाल, रंग-पुते चेहरे मंगलवार को गांव से ले शहर तक, सड़कों से ले गलियों तक होली अपने पूरे अर्थों में चरितार्थ होती दिखी। ऐसा लगा मानो हर घर आंगन-आंगन होली आयी और छायी है। सड़कों पर होली गीतों पर नाचते युवकों की टोलियां थीं तो आंगनों, छतों पर महिलाओं, बच्चों की हमजोली। शाम को लोगों ने एक-दूसरे को घर पहुंच होली की बधाइयां दी। अबीर-गुलाल लगाया। इसके पूर्व सोमवार रात्रि शहर के टोलों मुहल्लों में होलिका दहन किया गया। घरों से विभिन्न प्रकार की पूजा सामग्री पहुंचने के बाद परंपरानुसार पूजा पाठ कर होलिका दहन किया गया। खूब होलरी भांजी गई। गौरक्षणी, गजराढ़, गोपालगंज, राजपूत कालोनी, धर्मशाला, करन सराय, बौलिया, न्यू एरिया, काली स्थान, फजलगंज, चौक बाजार, जानी बाजार, आलमगंज सहित अन्य मुहल्लों में होलिका दहन किया गया।

डेहरी में रंगों से सराबोर हो मनाया जश्न

विभिन्न संगठनों ने मंगलवार और सोमवार की शाम को होली मनाया। रंगों से सराबोर होकर जश्न मनाया। एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। शान्ति-भाईचारा का सन्देश दिया। जश्न मनाया। जक्खी बिगहा स्थित जेआरएस इंटरनेशनल स्कूल में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन अनुमंडल शाखा द्वारा होली मिलन आयोजन किया गया। अनुमंडल की एक अवकाश तालिका, वर्गाकार शुल्क विवरणी के संबंध में चर्चा जिला सचिव समरेंद्र कुमार ने किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरविंद भारती ने किया। विधायक ई. सत्यनारायण सिंह उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन डॉ.रवि प्रकाश ने किया। उधर एनिकट स्थित वेद व्यास ट्रस्ट परिसर में लाईट साउंड टेंट पंडाल परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन जीवन प्रकाश के नेतृत्व में किया गया। विधायक सत्यनारायण सिंह ने सभी को आशीर्वाद दिया। धन्यवाद ज्ञापन हरी ओम प्रसाद ने किया। राजेश कुमार, राजू सिन्हा, राकेश कुमार, गुड्डू जी एवं विक्की राजा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रिंकू, अजय कुमार, भरत कुमार, जोखन चंद्रवंशी, सिंटू सोनी उपस्थित रहे। लोग जुटे, बढ़ चढ़ कर भाग लिया और जश्न मनाया। डालमियानगर में ईएसआई हॉस्पीटल गेट के समीप होली मिलन समारोह का आयोजन अमरजीत यादव, रोशन कुमार, दीपक सोनी, पप्पू गुप्ता, बिकी राजपूत, कुंदन कुमार ने किया। उद्घाटन रामनाथ सिंह एवं नंद यादव ने किया। गिरजा चौधरी, राजकिशोर सिंह, रमन सिंह यादव, जितेंद्र यादव, पिंटू राम, नंद किशोर, पप्पू खान, रवि शेखर, अशोक मास्टर उपस्थित रहे। नृत्य का प्रस्तुति कलाकारों ने की। रौनियार वैश्य समाज के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के आवास पर हुए आयोजन में महिला रौनियार समाज के अध्यक्ष ममता गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण नंदन प्रसाद गुप्ता, राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष संजय गुप्ता थे।

वेद कल्याण फाउंडेशन ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

वेद कल्याण फाउंडेशन के निदेशक समीर दुबे के नेतृत्व में पाली रोड स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों के संबोधन में समीर दुबे ने कहा कि होली पर्व प्रेम, भाईचारा व मिल्लत का पर्व है। ऐसे में समाज के सभी वर्गों को आपस में मिलकर रंगों के त्योहार को उत्साह पूर्वक मनाया जाना चाहिए। अश्लीलता, फूहड़ता व गंदगी भरी होली से बचना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को अबीर गुलाल लगा तथा जलपान करा होली की बधाइयां दी गई। मौके पर संस्थान के सचिव सैफुल हक, उपाध्यक्ष कुंदन खान, नित्यानंद कुमार, शिव ओझा, आलोक यादव, धीरेंद्र कुमार, मनोज यादव, गौरव यादव, सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं मोहन बिगहा में लोहार एकता मंच द्वारा मोहन बिगहा स्थित अशोक शर्मा के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के तमाम विश्वकर्मा समाज के लोग उपस्थित थे। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा होली की बधाइयां देते हुए आपसी मतभेद भुला प्रेम के साथ रहकर सामाजिक एकता को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष दिनेश शर्मा, संरक्षक दयानंद शर्मा ने की। मौके पर कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव दीपक शर्मा, कमलेश शर्मा, राजकिशोर शर्मा, व्यास शर्मा, विजय शर्मा, सुनील शर्मा, हरगोविंद शर्मा, अनिकेत शर्मा थे।

भरत शर्मा के गीत पर झूम उठे श्रोता

सोन महोत्सव व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। भरत शर्मा, ब्रजेश ठाकुर, छोटू बिहारी, सर्वजीत सिंह, विकास सिंह व अर्चना पाण्डेय सहित अन्य कलाकारों के गीतों पर क्षेत्र के कलाप्रेमी झूम उठे। उद्घाटन जदयू नेता आलोक सिंह , राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह, राजु गुप्ता, बीडीओ कुन्दन कुमार, सीओ अंशु कुमार व थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने संयुक्त रूप से फिता काट कर किया। अतिथियों ने स्व. ललन सिंह के चित्र पर माल्यापर्ण कर दो मिनट कि मौन रखकर भगवान से प्रार्थना किया गया।

राकेश कुमार, गुड्डू जी एवं विक्की राजा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रिंकू, अजय कुमार, भरत कुमार, जोखन चंद्रवंशी, सिंटू सोनी उपस्थित रहे। लोग जुटे, बढ़ चढ़ कर भाग लिया और जश्न मनाया। डालमियानगर में ईएसआई हॉस्पीटल गेट के समीप होली मिलन समारोह का आयोजन अमरजीत यादव, रोशन कुमार, दीपक सोनी, पप्पू गुप्ता, बिकी राजपूत, कुंदन कुमार ने किया। उद्घाटन रामनाथ सिंह एवं नंद यादव ने किया। गिरजा चौधरी, राजकिशोर सिंह, रमन सिंह यादव, जितेंद्र यादव, पिंटू राम, नंद किशोर, पप्पू खान, रवि शेखर, अशोक मास्टर उपस्थित रहे। नृत्य का प्रस्तुति कलाकारों ने की। रौनियार वैश्य समाज के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के आवास पर हुए आयोजन में महिला रौनियार समाज के अध्यक्ष ममता गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण नंदन प्रसाद गुप्ता, राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष संजय गुप्ता थे।

नासरीगंज

शांति पूर्ण माहौल में युवकों ने मनाई होली

नासरीगंज प्रखण्ड में लोक प्रचलित परम्पराओं के अनुसार हर्षोल्लास व शांति पूर्ण माहौल में होली मनाया गया। प्रेम सौहार्द व आपसी भाईचारे का रंगोत्सव होली का त्योहार शहर से लेकर गांवों तक रंगों के उत्साह और उमंग में उम्र के हर दौर छाया हुआ था। रंगों की इंद्रधनुषी फुहारों व अबीर गुलाल के बीच डीजे के धुन, जोगीरा की राग के साथ अलमस्तो की टोली शान्ति पूर्वक हुड़दंग करते हुए शहर के सड़कों से लेकर गांवों की पगडंडियों तक सुबह से लेकर देर शाम तक गाते झुमते रहे। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को रंग - अबीर लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। होली के अवसर पर युवकों द्वारा कुर्ता फाड़ होली भी खूब देखने को मिली। युवकों ने एक दूसरे के खूब कपड़े फाड़े और बुरा ना मानो होली हैं के नारा लगाते रहे। होली के दिन घरों में पुआ - पकवान बनाये गए। होली के रंग में युवक, बच्चे, महिलाएं व बुजुर्गों ने भी अपने अंदाज में होली मनाई।

सारे गिले-शिकवे भुलाकर लोगों ने एक दूसरे को गले मिल लगाए रंग गुलाल

सारे गिले शिकवे भुला कर आपसी प्रेम व भाई चारे के साथ हर्षोल्लास मनाई गई रंगों का त्योहार होली। मंगलवार को लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर प्रेम पूर्वक रंगों में सराबोर किया। इस बीच कहीं-कहीं से छिटपुट तू तू मैं मैं की घटना के साथ मारपीट होने की भी खबरें प्रकाश में मिलते रहे। लेकिन शीघ्र ही लोगों ने उस पल को बुलाकर फिर से रंगों में सराबोर हो गए। फाग गीत ढ़ोलक, झाल के धून पर ग्रामीणों ने लोगों के घर-घर दरवाजे पहुंच होली के गीतों को अपने धून और सुर मधुर राग से आनंदित किया । दूसरी तरफ आज के दिन नशेड़ी ओ की भी खूब चली।जिसे जहां अवसर मिला। वहीं शराब के नशे में टन हो गए । शराब के तस्करों की भी जगह-जगह खूब बिक्री हुई। पुलिस शराब के धंधे वालों के खिलाफ पूरे दिन धरपकड़ के लिए चहलकदमी किया। किंतु पुलिस के साथ शराब के तस्करों का लुका छुपी चलता रहा। एक भी धंधेबाज पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। कुल मिलाकर इस बार की होली लोगों के लिए शांतिपूर्ण वातावरण में आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ संपन्न हुई।

होली के अवसर पर गांव के लोगों ने एक जगह इकट्‌ठा होकर गाया फगुआ।

काराकाट में यज्ञ स्थल पर लोगों ने एक साथ मनाई होली

काराकाट होली के दिन फाग (फगुआ ) गाने की पुरानी परंपरा को धूमिल होते देख प्रखण्ड से जुड़े कई गांवों के लोगों ने इस बार की होली स्थानीय बाजार स्थित यज्ञ स्थल पर एक साथ मनाया। जिससे होली की पुरानी परंपरा यज्ञ के बहाने ही एक बार फिर से ताजा हो उठी। यह होली श्रीलक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी के निर्देश पर मनाया गया ।इसमें गोटपा, महुअरी व मोहनपुर के साथ अन्य कई गांवों के लोगों ने जम कर होली गीतों को प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम की शुरुआत शिवपूजन सिंह व जनार्दन पाण्डेय ने सुमिरन से किया। इनके होरी गीत होरी खेलत अवध बिहारी गोपीन संग लोगो के बीच एक अलग ही छाप छोडा। वहीं महुअरी टीम के श्रीगोबिंद पाण्डेय व सुनील पाण्डेय ने सुमिरन के बाद एक राधा - कृष्ण व शिव - पार्वती की होली गाकर लोगो को न सिर्फ झुमाया बल्कि बुजुर्गों व युवाओं को अतीत में झांकने पर विवश कर दिया। शिव सती खेले फाग द्वारे ... से लोग भाव विभोर हो गए।

शान्तिपूर्ण ढंग से हर्षोल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ रंगों का त्योहार होली

नौहट्‌टा प्रखंड क्षेत्र के गावों में हर्षोल्लास के वातावरण में धूमधाम के साथ होली का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा गांवों के मंदिरों में विधिवत पूजा अर्चना कर रंग-अबीर चढ़ाया गया तथा होली खेली गई। सुबह से देर रात तक गांँवो में होली गीत का कार्यक्रम चला। समाचार लिखे जाने तक कहीं से कोई अप्रिय घटना दुर्घटना की सूचना नहीं मिली है। असमाजिक तत्व व हुड़दंगियों पर है प्रशासन की पैनी नजर रही। थानाध्यक्ष कृपाशंकर साह ने शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने की लोगों से अपील की थी । नौहट्टा के बीडीओ बैजू मिश्रा होली के त्योहार को शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सुबह से देर शाम तक गांवों में गश्त लगाते रहे । नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र मे होली का त्योहार शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। नौहट्टा के थानाध्यक्ष कृपाशंकर साह एएसआई महेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

इंद्रपुरी व डेहरी में सुबह से शाम तक चलता रहा होली मिलन का कार्यक्रम

इंद्रपुरी व डेहरी में रंगों का त्यौहार होली पर जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने होली मिलन का आयोजन कर आम लोगों को बधाई दी, वहीं कई अन्य संगठनों ने भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया। बीएमपी पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में एसपी सत्यवीर सिंह, एएसपी संजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों व आम लोगों को अबीर गुलाल लगा होली की बधाई दिये तथा लोगों से शांति व उत्साह के माहौल में होली पर्व मनाने की अपील की। एसडीएम लाल नाथ ज्योति सहदेव ने भी अपने कर्मियों के साथ होली मनाई, व एक दूसरे को होली की शुभकामना दी। डालमियानगर ड्रीम हाउस में अभिनव कला संगम द्वारा होली मिलन आयोजित किया गया। जिसमें अध्यक्ष प्रो रणधीर सिन्हा ने कहा कि अभिनव कला संगम शहर में साहित्य, संगीत, कला व राष्ट्र हित के लिए प्रेम भाईचारा बनाकर रखने में हमेशा तत्पर रहेगी।

काराकाट

राजपुर

नौहट्टा

अकोढ़ीगोला
खबरें और भी हैं...