पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rohtas News People Of Indrapuri Mourn The Death Of Orthopedist Darbari Singh

हड्डी रोग विशेषज्ञ दरबारी सिंह के निधन पर इंद्रपुरी के लोगों ने जताया शोक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर ही नहीं जिले के चर्चित हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दरबारी सिंह का आकस्मिक निधन बुधवार की दोपहर उनके आवास पर हो गया। निधन की खबर मिलते ही चिकित्सा समेत सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। बताते चलें कि 96 वर्षीय डॉक्टर दरबारी सिंह स्टेशन रोड के निवासी हैं। जो वर्ष 1879 में रोहतास उद्योग पुंज में चीफ मेडिकल ऑफिसर के पद पर पदस्थापित हुए थे। वर्ष 1990 से मेडिकल 1995 तक मेडिकल ऑफिसर के रूप में तैनात रहे। उद्योग बंद होने के बाद उन्होंने अपने आवास पर निजी क्लीनिक खोला और रोहतास समेत आसपास के जिले और झारखंड से भी लोग हड्डी रोग के लिए डॉक्टर दरबारी सिंह के क्लीनिक पर आते थे। वर्तमान में उनके पुत्र डॉ कुमार अंशुमान हड्डी रोग चिकित्सक के रूप में नारायण मेडिकल कॉलेज में पदस्थापित है। बुधवार की सुबह आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही रोहतास उद्योग कार्यालय में ए आर वर्मा की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। शोक व्यक्त करने वालों में एसडीएम लाल ज्योति नाथ शाहदेव, ईओ सुशील कुमार सिंह, मुख्य पार्षद विशाखा सिंह, विधायक इं सत्यनारायण सिंह, उप मुख्य पार्षद बिंदा देवी, वार्ड पार्षद संजीत कुमार सिंह, सोनू चौधरी, काली बाबू, मुजिबुल हक हैं।

खबरें और भी हैं...