- Hindi News
- National
- Bikramganj News Perform The Work According To The Responsibility Of The Worker
दायित्व के अनुरूप कार्यों का निर्वहन करें कार्यकर्ता
मंत्री ने कहा- मानसिक रूप से स्वयं को तैयार करें कार्यकर्ता
शहर के आरा रोड स्थित बाला जी कांप्लेक्स में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की शाहाबाद प्रक्षेत्र की बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने मंडल केंद्र, शक्ति केंद्र एवं मतदान केंद्र व विधानसभा चुनाव पर चर्चा किया गया। मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सह बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बैठक में उपस्थित पूर्व एवं वर्तमान मंडल अध्यक्ष, पूर्व व वर्तमान विधायक, पूर्व व वर्तमान जिलाध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राप्त दायित्व के अनुरूप सभी अपने कार्यों का निर्वहन तन्मयता के साथ करें। जिससे मंडल ,शक्ति एवं मतदान केंद्र संपूर्णता प्राप्त कर सके।
इसके साथ ही अपने कार्य क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित में किए गए कार्य तथा राष्ट्रवादी क्रियान्वित कार्यों की चर्चा जनसमूह के साथ करने का अपील उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से किया। बिहार विधानसभा चुनाव का संकेत देते हुए मानसिक रूप से स्वयं को तैयार करने तथा मतदान केंद्र तक पकड़ मजबूत रखने की बातें उन्होंने कही। इस दौरान पार्टी हित से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई।
कोरोना वायरस को लेकर लोगों करें जागरूक
वर्तमान में कोरोना वायरस को लेकर मची हाहाकार पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सभी लोगों को इस के संदर्भ में समझाने व जागरूक करने का काम करें ताकि अफवाहें अपनी जगह न बना सके। इसके लिए लोगों को सतर्कता बरतने की बातें भाजपा के सिपाहियों द्वारा बताई जाए। बिहार प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार चुनाव को लेकर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की मजबूती पर बल दे रही है। उन्होंने कहा कि समाज एवं देश विरोधी ताकतें लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है। उनके मंसूबे पस्त करने के लिए भाजपा से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को आम जनों के बीच गहरी पैठ बनाते हुए अपनी कार्यकुशलता को रखने का काम करें। पूर्व मंत्री सोना धारी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर सहित अन्य वक्ताओं ने भी बैठक को संबोधित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अध्यक्षता रोहतास जिला अध्यक्ष सुशील कुमार एवं संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में राजेश्वर राज ,रामेश्वर चौरसिया, भाई दिनेश यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सिद्धनाथ सिंह उर्फ जवाहर सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री डॉ मनीष रंजन, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, अजय यादव, डेहरी विधायक सत्यनारायण सिंह यादव, सत्येंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, राधा मोहन पांडे ,कौशल विद्यार्थी, शशि भूषण प्रसाद, विजय सिंह ,शरद चंद्र संतोष, सुभाष तिवारी ,विजय क्रांति, अजीत सिंह ,सुरेश गुप्ता, नवीन चंद्र शाह एवं अरविंद भारती सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने की बातें कहीं
बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा नेता।