वृद्धा की हत्या आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी व फरार धंधेबाज को शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्या के आरोपी भवानी बिगहा निवासी सिकंजय सिंह ने बाजार स्थित डेहरी राजपुर पथ पर गांधी सेवा आश्रम के समीप अप्रैल 2019 को एक वृद्ध महिला की हत्या कर आरोपी फरार हो गए थे। परिजनों ने उस आलोक मे पुलिस को आवेदन देकर नामजद प्राथमिक दर्ज कराई थी। प्राथमिक दर्ज होने के बाद सभी नामजद आरोपी फरार हो गए। पुलिस को मुख्य आरोपी को घर आने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुफस्सिल थाना के सहयोग से थाना क्षेत्र के भवानी बिगहा से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अनिल प्रसाद ने बताया कि 27 अप्रैल 2019 को हत्यारों ने सम्पत्ति हड़पने के नियत से बाजार निवासी 65 वर्षीय अस्तुरना कुंवर को गला दबा कर हत्या कर फरार हो गए थे। फरार मुख्य आरोपी भवानी बिगहा निवासी सिकंजय कुमार उर्फ गोलू को अपने घर आने की सूचना मिली। पुलिस मुफस्सिल थाना के सहयोग से शुक्रवार कि देर शाम घर में सोते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसी दौरान एक सप्ताह पूर्व फरार शराब तस्कर हनुमानगढ़ी निवासी जयराम चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। टेम्पो पर क्रेजी रोमियो शराब की खेप लाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।