पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली में जिले भर में 483 स्थानों पर पुलिस तैनात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएम व एसपी ने जारी किया सुरक्षा का संयुक्त आदेश

होली में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को ले डीएम पंकज दीक्षित एवं एसपी सत्यवीर सिंह ने शनिवार रात्रि संयुक्त आदेश जारी कर दिया। जारी आदेश में पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेटों की तैनाती एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ओएसडी अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि पूरे जिले पर 483 स्थानो पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र का मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जिला स्तर पर समाहरणालय में सभी व्यवस्था को एडीएम लाल बाबू सिंह मानीटर करेंगे। जिला स्तर का कंट्रोल रूम भी एडीएम कार्यालय बनाया गया है। जिसके प्रभारी डीडीसी सुरेंद्र प्रसाद बनाए गए हैं।

बताया कि डीजे बजाने पर पूरे जिले में प्रतिबंध रहेगा। शराबबंदी का उल्लंघन करने वालों पर प्राथमिकी की जाएगी। डीजे बजाने या शराब पीकर हुडदंग करने वालों की सूचना पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। बताया कि कंटोल रूम रविवार रविवार सुबह से काम करना शुरू कर दिया है। यह 72 घंटे तक अर्थात बुधवार सुबह तक कार्य करेगा। आदेश में लोगों से सद्भाव पूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील भी डीएम-एसपी द्वारा की गई है।

अज्ञात लोगों ने जला दी होलिका, लोगों में आक्रोश

शिवसागर |थाना क्षेत्र के सोनहर पंचायत स्थित मदैनी गांव मे रविवार की सुबह कुछ अज्ञात लोगों द्वारा होलिका दहन के लिए बने सम्मत में अचानक आग लगा दिया गया। सम्मत के धू धू जलने के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू किया। जिसके बाद से गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा दोनों पक्ष के बीच तनाव पैदा करने के लिए स्थिति पैदा की गई थी। लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ से उनके मंसूबे सफल नहीं हो सके। उन्होंने इस घटना के बाद पुलिस की निगरानी को अतिआवश्यक बताया, ताकि असमाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके। बताते चले कि इस गांव में पहले भी त्योहारों पर असमाजिक तत्वों द्वारा आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा चुकी है।

खबरें और भी हैं...