पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस की खुली पोल, खूब हुई शराबखोरी, बजे डीजे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में जीतनी शांति समिति की बैठक हुई, उसमें दावा किया गया कि डीजे नहीं बजेगा, शराब पीकर हंगामा करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जिला स्तरीय डीएम-एसपी की बैठक में भी यह बात कही गई, संयुक्त आदेश में भी यह बात दोहराया गया। परंतु होली के दिन जिले में जगह-जगह शराब पीकर लोग हंगामा करते नजर आए, कई जगहों पर डीजे भी बजता रहा। आम शहरी परेशान होता रहा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यद्यपि जिला प्रशासन द्वारा जिले में 483 स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई थी। सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मजिस्ट्रेट बनाए गए थे। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया था। जिसकी मानीटरिंग एडीएम और डीडीसी कर रहे थे। परंतु इन सबके बावजूद शराब और डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लग सका।

अधिवक्ता उपेंद्र सिंह कहते है कि बिहार में जब से शराबबंदी लागू हुई है, इस बार होली में इसका खुला उल्लंघन होते देखा। लोग बेखौफ सड़कों पर शराब पीकर हंगामा कर रहे थे, और उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कपड़ा व्यवसायी संजय कहते हैं कि कई मुहल्लों में डीजे पर अश्लील गीत बजाए गए, शराब पीकर शरारती तत्व हंगामा करते रहे परंतु कोई कार्रवाई होती नहीं दिखी।

खबरें और भी हैं...