बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति बंद
दिनारा|बारिश के कारण 33 केवी लाइन फाल्ट हो जाने के कारण प्रखंड के दिनारा, नटवार व लिलवंछ फीडर के सभी गांवों के लोग शुक्रवार की रात अंधेरे में रहे। शनिवार को भी सुबह से ही बारिश जारी रहने के कारण बिजली की आपूर्ति को बहाल करने में कर्मियो को बाधा का सामना करना पड़ा। जहां दस बजे के बाद बारिश बंद होने पर 33 केवी लाइन चालू होने के बाद दिनारा व लिलवंछ फीडर को चालू किया गया। लेकिन नटवार फीडर बीस घंटा बाद भी चालू नही हो सका। इस संबंध में जेई शेलेश कुमार ने बताया कि नटवार फीडर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई है। दोपहर बाद सासाराम से पहुंची एमआरटी की टीम गड़बड़ी को ठीक करने का प्रयास कर रही है।