भगवानानंद के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू
डेहरी सदर। प्रखंड क्षेत्र के चकिया गांव स्थित गढ़वा घाट के आश्रम में 18 मार्च को होने वाले स्वर्गीय भगवानानंद की याद में वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गयी है। सतगुरु महाराज के आगमन की तैयारियों को लेकर शिष्य रामेश्वर सिंह, इंद्रदेव सिंह,रामाशीष सिंह, राम बचन सिंह ने बताया कि हरेक साल की तरह इस साल भी महाराज जी के स्वागत आगमन की भव्य तैयारियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष दर्शन को आए भक्तों की संख्या को देखते हुए इस वर्ष उनके लिए विशेष तैयारियां की जा रही है। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 18 मार्च की दोपहर सतगुरु महाराज का आगमन होगा।