पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोनभद्र चैंपियन ट्राफी को लेकर तैयारी शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नासरीगंज | नासरीगंज प्रखण्ड क्षेत्र के सरैया क्रिकेट क्लब के सौजन्य से सरैया के खेल मैदान पर सोनभद्र चैंपियन ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट का महासंग्राम का आयोजन किया जा रहा हैं। कमेटी के अध्यक्ष एबी अमित ने बताया कि सोनभद्र चैंपियन ट्राफी का महासंग्राम 18 मार्च से शुरू होगा। इस महासंग्राम के उद्घाटन काराकाट विधानसभा के राजद पार्टी के विधायक पद के उम्मीदवार लालबाबू सिंह उर्फ एलबी यादव करेंगे।23 मार्च को सोनभद्र चैंपियन ट्राफी का फाइनल मैच होगा। सभी मैच दिन में खेला जाएगा। महासंग्राम को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस टूर्नामेंट के सभी मैच छह - छह ओवर का खेला जाएगा। फाइनल मैच दस ओवर का होगा। इस टूर्नामेंट का प्रवेश शुल्क 1100 रुपया रखा गया हैं। इस टूर्नामेंट के विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 6051 रुपया दिया जाएगा। जबकि उपविजेता टीम को ट्राफी के साथ 2551 रुपया दी जाएगी।
खबरें और भी हैं...