पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुरोहित सेवा संघ ने गरीबों के बीच किया वस्त्र का वितरण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दावथ प्रखंड क्षेत्र में होली का त्योहार छिटपुट घटनाओं के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर तरफ रंगों की बौछार होती रहीं तो बच्चों व युवाओं ने गुलाल उड़ाते हुए डीजे पर धमाल मचाया। वहीं लोग गीले शिकवे दूर करके एक दूसरे से गले मिले। सोमवार की रात होलिका दहन होते हुए ही होली के रंगों में दावथ व नगर पंचायत कोआथ सहित ग्रामीण क्षेत्र साथ ही हर जगह युवाओं का शोर देखने को मिला। दिन का उजाला होते ही बच्चों ने रंगों से भरी पिचकारियां भरनी शुरु की और बौछार करने लगे। तो वृद्ध लोग एक दूसरे के घर जाकर लोगों से गले मिलकर होली की बधाई देने में लगे थे। होली पर युवाओं का अलग ही तरीका था। युवा डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए जमकर गुलाल उड़ा रहे थे। रंगों की बौछार के कारण सड़कें भी लाल हो गई। तो वहीं डीजे पर रंग बरसे भीगे चुनकर वाली रंग बरसे.. आज ने छोड़ेंगे बस होली खेलेंगे.. आज ब्रज में होली रे रसिया.. होली के दिन खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं.. आदि गीतों की धुनों पर युवा थिरक रहे थे। दावथ के अलावा बभनौल, जमसोना, कोआथ, मालियाबाग, सेमरी, डेढ़ गांव, उसरी, चवरी, सुंदर, आदि गांवों में भी होली की मस्ती व प्रेम सौहार्द का माहौल रहा। वही पुरोहित सेवा संघ शाहाबाद के अध्यक्ष जगदीश नारायण दुबे के नेतृत्व में सदस्यों ने प्रखंड क्षेत्र के जमसोना, सेमरी, बभनौल सहित अन्य गांवों में जाकर महादलित लोगों में वस्त्र,अबीर,गुलाल मिठाई बांटकर साथ होली का त्यौहार मनाया।

खबरें और भी हैं...