पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारिश से दलहन और तेलहन की कटाई पर असर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिवसागर | लगातार मौसम में बदलाव और रूक-रूक कर हो रही बारिश से दलहन और तेलहन की फसल को भारी नुकसान होने के आसार बढ़ गये है। प्रखंड में अभी सरसों, मसूर, तीसी और खेसारी की कटनी चल रही है। लेकिन शुक्रवार को हुए बारिश से कटाई रूक गई है। स्थानीय किसानों ने मौसम के उतार चढ़ाव को लेकर काफी चिंता व्यक्त की। सोनहर पंचयात के वार्ड सदस्य दीपक चौबे ने कहा कि मौसम का मिजाज इसी तरह रहा तो किसानों को दलहन और तेलहन की फसल से हाथ धोना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पता नहीं प्रकृति का कैसा व्यवधान है कि इस वर्ष फसल तो काफी अच्छा हो रहा है लेकिन कटाई के वक्त मौसम के बेरूखी से किसान अपनी फसलों को सही सलामत घरों में नहीं ला पा रहे है। किसान धान की फसलों की मार से अभी उबरे नहीं कि दलहन और तेलहन के बर्बाद होने की बारी आ गई। स्थानीय किसानों ने सरकार से किसानों को राहत संबंधित सुविधा देने की अपील की ताकि अपने और अपने परिवार को इस संकट से कुछ राहत दिला सके। किसानों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि उन्हे नुकसान का मुआवजा और बैंको से लिये गए ऋण पर राहत प्रदान की जाए।
खबरें और भी हैं...