- Hindi News
- National
- Sasaram News Rained Color Colored From The Main Street Of The City To The Streets
बरसे रंग, शहर की मुख्य सड़क से गलियां तक हो गई रंगीन
शहर में रंगों का त्योहार होली मंगलवार को हर्षोल्लास से मना। इतने रंग बरसे की शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियां तक रंगीन हो गयीं। शहर में युवाओं के अलग-अलग समूह होली खेलते नजर आए। होली की मस्ती न सिर्फ शहर की सड़कों पर दिखाई दी, बल्कि गली-मुहल्लों में भी जमकर धमाचौकड़ी हुई। ग्रामीण इलाकों में भी युवाओं की टोली घर-घर जाकर एक दूसरे के रंग लगाते दिखाई दी। शहर में दोपहर तक यह दौर चला, तो गांवों में शाम तक। दोपहर के बाद लोगों ने रंग छोड़ गुलाल का पैकेट पकड़ लिया और इसके साथ ही शुरू हुआ खिलाने-पिलाने और बधाइयों का दौर। सुंदर व आकर्षक कपड़ों में सज-धज कर लोग एक दूसरे को अबीर लगाकर बधाई देने लगे और आशीर्वाद लेने लगे। परंपरा के अनुसार छोटे बड़ों को पैर पर गुलाल देकर उनसे आशीर्वाद ले रहे थे, तो बड़े तिलक लगाकर बधाई दे रहे थे।
कुर्ताफाड़ होली की रही धूम : ग्रामीण क्षेत्रों में कुर्ता फाड़ होली के साथ-साथ कीचड़ होली भी जमकर खेली गई। ग्रामीण क्षेत्रों में इसे कादो होली के भी नाम से जाना जाता है। इस दौरान लोग एक-दूसरे पर कीचड़ फेंकते हैं।
पकवानों का लोगों ने लुत्फ उठाया
होली के पकवान का भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। घर की महिलाएं अहले सुबह से ही घर की साफ-सफाई के बाद तरह-तरह के पकवानों के लिए किचन में व्यस्त देखी गई। सामग्री को एकत्रित करने के बाद महिलाएं पकवान बनाने की तैयारी में जुट गई।
कुर्ताफाड़ होली की रही धूम : ग्रामीण क्षेत्रों में कुर्ता फाड़ होली के साथ-साथ कीचड़ होली भी जमकर खेली गई। ग्रामीण क्षेत्रों में इसे कादो होली के भी नाम से जाना जाता है। इस दौरान लोग एक-दूसरे पर कीचड़ फेंकते हैं।
दिन भर लोगों ने एक-दूसरे पर धूल व कीचड़ डाले और खूब हुड़दंग मचाया। सुबह से ही गली-गली में बच्चों की टोली रंग भरी पिचकारी लेकर निकले और एक-दूसरे पर रंग डालना शुरू कर दिया। हालांकि,शहर में भी युवाओं ने खूब कुर्ता फाड़ होली खेली।
कौमी एकता की मिसाल बना होली पर रविदास समिति का मटका फोड़ समारोह
करगहर | प्रखंड क्षेत्र के सीड़ी गांव में रविदास समिति द्वारा होली पर आयोजित मटका फोड़ कार्यक्रम क्षेत्र में कौमी एकता का मिसाल बन गया। जहां जाति धर्म की बंदिशें टूटी। हर वर्ग के लोग शामिल होकर रंग और पानी के बौछारों के बीच मिठाईयों से भरे मटकों को फोड़ने की होड़ में लगे हुए थे। मंगलवार सुबह दस बजे रविदास समिति ने चौराहे पर मटका टांगा। जिसमें ठोड़सन पंचायत के उप मुखिया लालबहादुर राम, समाजसेवी वीरेंद्र राम, एकादशी राम, वकील राम, संदीप, रोहित कुमार, अमिताभ, एकादशी राम, रंजन, अखिलेश, गौतम, संजय राम के अलावे मोहम्मद आजाद, मोहम्मद एकलाख अहमद, मोहम्मद राजा, राजकुमार सिंह, सुजीत सिंह, दीपक, अजीत सहित 60 से ज्यादा युवक शामिल हुए। दो घंटों में तीन प्रयास विफल रहे। अंत में चौथा प्रयास सफल रहा। रविदास समिति को मटका फोड़ने में सफलता प्राप्त हुई। बाधाओं को युवाओं ने तोड़ डाला।
बच्चों ने लिया बड़ों का आशीर्वाद
अबीर लगाती बच्चियां।