पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bikramganj News Rajnadih Captured The Cup By Defeating Mohini By 42 Runs

42 रन से मोहनी को हराकर राजनडीह ने कप पर जमाया कब्जा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के दुर्गाडीह में युवा क्रिकेट क्लब दुर्गाडीह अमाथु द्वारा आयोजित सात दिवसीय मैच का फाइनल क्रिकेट मैच खेला गया। जिसका उद्घाटन अंकित कुमार मिश्रा ने किया था। सात दिवसीय इस मैच में दर्जनभर टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें फाइनल मोहनी एवं राजन डीह के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पार्षद सदस्य गुप्तेश्वर मिश्रा ने उपस्थित लोगों को बताया कि खेल से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। पहले हर एक गांव में बच्चे फुटबॉल खेला करते थे, लेकिन खेल फुटबॉल हो कबड्डी हो या फिर क्रिकेट सभी खेल है।

फाइनल मैच का शुरुआत करते हुए राजनडीह की क्रिकेट टीम ने 12 ओवरों में 105 रन बनाकर अपनी पारी की समाप्ति कर ली। खेल की दूसरी पारी में मोहनी क्रिकेट टीम 12 ओवरों में 65 रन पर ही सिमट कर रह गई। 42 रनों से मोहनी की टीम ने जीत दर्ज किया।

जीत दर्ज के बाद मुख्य अतिथि गुप्तेश्वर मिश्रा, मुखिया अंकित मिश्र द्वारा विजयी टीम को ट्रॉफी प्रदान किया गया। छोटे, उत्सव, धनजी, गोलू ,हनुमान आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

किया गया नाटक का मंचन

काराकाट| नाद गांव में नाटक का आयोजन छात्र नवयुवक संघ के द्वारा किया गया। मंच संचालन श्री कामता सिंह ने किया। उद्घाटन जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज तिवारी ने फीता काट कर किया। वशिष्ठ साह, कमलेश सिंह, अंकुर थे।

खबरें और भी हैं...