- Hindi News
- National
- Sasaram News Rangaparva Money Holi Amidst Singing And Bursting Competition
रंगपर्व: फाग गायन और मटका फोड़ने की प्रतियोगिता के बीच मनी होली
_photocaption_सासाराम|जिले में हर्षोल्लास के बीच होली का त्योहार मनाया गया। बच्चों व किशोरों को डीजे पर थिरकना पसंद रहा तो वहीं युवाओं व बुजुर्गों ने पारंपरिक फाग गायन में होली का आनंद लिया। कई गांवों में इस मौके पर मटका फोड़ने की परंपरा निभाई गई। कुर्ताफाड़ होली की भी धूम रही। करगहर प्रखंड के सीड़ी गांव में मटका फोड़ कार्यक्रम में कई टीमों ने हिस्सा लिया। पानी के बौछारों के बीच मिठाइयों से भरे मटके फोड़े गए।*photocaption*