पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधायिका में महिलाओं को मिले आरक्षण: ज्योति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डेहरी सदर| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्र सेवा दल की महिला विंग की अध्यक्षा और पूर्व विधायक ज्योति रश्मि ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने की मांग कर दी है। उन्होंने आज यहां कहा कि राजकाज में महिलाओं की समुचित भागीदारी हो सके इसके लिए महिलाओं को त्रिस्तरीय पंचायतों की तरह विधानसभा और लोकसभा में भी 50 प्रतिशत सीटें सुरक्षित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने तमाम भेद भूलते हुए महिलाओं के अधिकार के लिए एकजुट होने की जरूरत है। कहा कि विभिन्न गुटों में बंटी हुई महिलाओं के लिए यह कठिन है। स्वाभाविक है कि दलों के नेता आसानी से महिलाओं की मजबूती की मांग को स्वीकार करने वाले नहीं हैं लेकिन साझा मंच तैयार करना ही होगा।
खबरें और भी हैं...