पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sasaram News Rhythm Foundation School Will Provide Free Education And Scholarship To Its Best Students

अपने श्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा और स्कॉलरशिप देगा रिद्‌म फाउंडेशन स्कूल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर का चर्चित विद्यालय रिद्म फाउंडेशन स्कूल अपने श्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा एवं स्कॉलरशिप देगा। यह घोषणा विद्यालय के निदेशक त्रिलोकी नाथ सिंह ने वार्षिकोत्सव के पुरस्कार समारोह में की। प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही स्कूल की बहुमंजली इमारत में लिफ्ट की सुविधा दी जाएगी। अगले सत्र से वीडियो कांफ्रेसिंग द्वारा भी उच्च वर्गो में पठन-पाठन की सुविधा दी जाएगी। बताया कि वार्षिकोत्सव में श्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार 9वें वर्ग की आँचल कुमारी को दिया गया। कहा कि उसके आगे की पढ़ाई के लिए स्कूल द्वारा कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। स्कूल ड्रेस एवं पाठ्य पुस्तक भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। बताया कि वार्षिकोत्सव समारोह की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर गीत एक नृत्य व गीत पेश किए। देश भक्ति संदेशे आते हैं कि प्रस्तुति से माहौल देशभक्ति पूर्ण हो गया। छात्र-छात्राओं द्वारा झांसी की रानी की पूरी जीवनी को 8 मिनट के भाव नृत्य द्वारा प्रस्तुत किया गया। कृश्ण राधा के भाव नृत्य से माहौल भक्ति पूर्ण हो गया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत अनुमंडल पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता ने एक दीया शहीदों के नाम जलाकर की। एसडीएम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा निखर कर सामने आती है। प्रधानाचार्य बिहारी पाल ने भी संबोधित करते हुए छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर शामिल होना चाहिए, इससे उनका बहुमुखी विकास होता है।

नृत्य प्रस्तुत करते रिद्म फाउंडेशन स्कूल के छात्र।
खबरें और भी हैं...