पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dehri News Rigging The Work Of The Canal Running From The Front Is Breaking The Security Wall From The Back

धांधली: आगे से चल रहा नहर का पक्कीकरण कार्य तो पीछे से टूटती जा रही है सुरक्षा दीवार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिंचाई के लिए आवश्यक नहरों के पक्कीकरण की योजना में प्रथम दृष्टया धांधली दिखती है। आगे से पक्कीकरण का कार्य हो रहा है और पीछे से वह टूटता जा रहा है। निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इससे बजट बढना स्वाभाविक है। सूत्रों के अनुसार वर्ष 2016 में नहर पक्कीकरण की योजना बनाई गई थी। जिसके तहत प्रथम चरण में 159 करोड़ की लागत से पश्चिमी समानांतर संयोजक नहर का पक्कीकरण किया जाना था। इस पक्कीकरण निर्माण कार्य को गत 23 जून 2016 को शुरू किया गया। तय समय के अनुसार इस कार्य की समाप्ति के लिए 30 जून 2019 की तिथि तय की गई थी। इसी तरह पश्चिमी संयोजक नहर का निर्माण कार्य 229 करोड़ की लागत से 17 फरवरी 2017 को शुरू हुआ था। इसके लिए निर्माण कार्य की अवधि फरवरी 2019 में ही समाप्त हो गई। नहर पक्कीकरण योजना का हाल कितना बदतर है, इसे खुली आँखों से देखा जा सकता है। सुरक्षा वाल जो बनाया जा रहा है, वह टूटते जा रहा है। निर्माण क्षेत्र में जा कर इसे देखा जा सकता है।

निर्माण कार्य 15 मार्च
से होगा शुरू


इस वर्ष पक्कीकरण का कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद है। कार्यपालक अभियंता राम विनायक सिंह ने बताया कि नहर बंद होने के बाद संभव है 15 मार्च से निर्माण कार्य फिर से शुरू हो। बताया कि पश्चिमी समानांतर संयोजक नहर में 93 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जबकि पश्चिमी संयोजक नहर 72 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा, यह उम्मीद है। आवश्यक्ता पड़ी तो समय बढ़ाया जा सकता है।

पहले भी बढ़ाया
गया है समय


ससमय निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण पहले भी समय बढ़ाया गया है। बताया गया कि विभाग ने छः माह के लिए समय अवधि बढ़ाया था। निर्माण कार्य यूबीभी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और बीएनपीएल एनसीसी द्वारा कराया जा रहा है।

टूट तकनीकी कारण से, गुणवत्ता सही-कार्यपालक| कार्यपालक अभियंता राम विनायक सिंह ने इस संबंध में बताया कि कई स्थानों को चिन्हित किया गया हैं, जहां निर्माण के बाद दीवार ध्वस्त हुई है। इसका कारण तकनीकी है, न की गुणवत्ता में खराबी या धांधली। बताया कि पक्कीकरण करने में कहीं-कहीं टूटते रहा है निर्माण। समस्या है पहाड़ से अचानक अधिक पानी का आना। तीन जगह चिन्हित कर सुधार कार्य किया जा रहा है। अब नहीं टूटेगा, जहां भी दुबारा निर्माण किया गया है, तकनीकी खामी दूर कर दी गयी है।


टूटी पड़ी नहर में की गई पक्कीकरण

कई निर्माण स्थानों पर निर्मित दीवार टूट गयी
खबरें और भी हैं...