खुले में मांस-मछली की बिक्री, बीमारी का भय
परसथुआं थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर खुले में मीट, मछली व चिकेन की बिक्री हो रही है लेकिन पुलिस अनजान है। खुले में मांस-मछली की बिक्री से कोराेना वायरस फैलने की संभावना बढ़ती जा रही है। इससे स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। आम लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कोरोना के संक्रमण के भय से लोग दहशत में है। इसके बावजूद परसथुआं बाजार सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में मांस, मछली व मुर्गा की बिक्री हो रही है। लोग नाक, मुंह बंद कर दुकानों के सामने से गुजरते है। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे मांस, मछली व मुर्गा का मलवा रहने से इससे निकल रही दुर्गंध से काफी परेशानी हो रही है। प्रशासनिक स्तर पर इसे लेकर कोई पहल अथवा कार्रवाई की प्रक्रिया नहीं की जा रही है।