पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपा नगर अध्यक्ष बनाए गए संजय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी रोहतास जिला अध्यक्ष सुशील कुमार द्वारा संजय गुप्ता को डेहरी नगर भाजपा का अध्यक्ष गुरुवार को मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का गठन कर 15 दिन के अंदर बूथ कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया है। आगामी 17 मार्च को जिला कार्यसमिति की बैठक सासाराम स्थित सत्यम पैलेस में होगी जिसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी। डेहरी भाजपा नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता को बनाए जाने पर डेहरी विधायक इंजीनियर सत्य नारायण सिंह, जिला महामंत्री शशि भूषण प्रसाद, बबल कश्यप, पूर्व जिला महामंत्री राकेश सिन्हा, जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी, कुंवर सिंह, अर्जुन केसरी, जिला महामंत्री अरुण पांडे, कमल सिन्हा, निर्दोष पांडे, अशोक सोनी, प्रभात शेखर, प्यारेलाल ओझा, संजय जाधव, वार्ड पार्षद संजीत सिंह व अन्य लोगों ने बधाइयां दी।

नगर अध्यक्ष का स्वागत करते लोग।
खबरें और भी हैं...