- Hindi News
- National
- Sasaram News Sapna And Richa In Girls Raviranjan And Karan Fastest Runner In Boys Category
बालिकाओं में सपना व रिचा, बालक वर्ग में रविरंजन व करण सबसे तेज धावक
ईश्वर चंद्र विद्यासागर अकादमी के भगवती बिहार मोरसराय के परिसर में वार्षिक स्पोर्टस मिट “उमंग 2020’’ का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें वर्ग 1 से 11 तक के बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक ललन पासवान, चेयरमैन जगदीश नारायण सिंह, प्रशासक राजीव रंजन, गिरें द्र सिकरवार, अरविंद सिंह, राम प्रवेश सिंह एवं पर्यावरण विद् डॉ. राजेश नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने उद्घाटन भाषण में विधायक ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा सामने आती है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके बाद मार्च पास्ट किया गया। छात्र रितिक ने मशाल के साथ दौड़ लगाकर खेलों की शुरूआत की। चक दे इंडिया पर गीत प्रस्तुत किया गया। ताइक्वांडों का प्रदर्शन भी बच्चों द्वारा किया गया।

इसके बाद कई तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। सबसे पहले सौ मीटर की दौड़ हुई। जिसमें बालक वर्ग में समूह अ में रविरंजन, क्षितिज, सूरज एवं ग्रुप ब में करण, विनोद, कुंदन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में समूह अ में सपना, खुशी, बिंदिया एवं ग्रुप ब में रीचा, सिंपी, पूजा ने क्रमाश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सैक रेस में आदित्य, चंद्रशेखर, विशाल, रोमा एवं विद्या अव्वल रहे। शॉट-फुट, जैबलिन, निडल रेस, फ्राग जंप, कबड्डी आदि प्रतिस्पदद्धाओं का आयोजन किया गया। मयंक, रविरंजन, विवेक, क्षतिज, वचय, पूजा, सोनम, भावना, सपना, संजना, रिचा, सिंपी ने शानदार प्रदर्शन किया।
खेल प्रतियोगिता में भाग लेते ईश्वरचंद्र विद्यालय के बच्चे