दावथ में स्कॉर्पियाे चाट में पलटी, दस जख्मी
दावथ थाना क्षेत्र के पंचमन्दिर स्थित मुख्य सड़क एनएच 120 पर अनियंत्रित बाइक व स्कार्पियो की टक्कर में सिपाही भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे 10 युवक जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार सभी छात्र औरंगाबाद से बिहार पुलिस के भर्ती परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे थे। तभी मलियाबाग की ओर से आ रही एक मोटर साइकिल सवार सामने आ गया। मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो सड़क से उछलकर बगल के चाट में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें मौजूद सभी छात्र दावथ और बिठवां के बताए जाते हैं । जिनको काफी चोटें आई है ।ग्रामीणों के सहयोग से स्कॉर्पियो में सवार छात्र प्रिय रंजन कुमार, पुनीत कुमार, शम्भू गुप्ता, रवि राज प्रदुमन मिश्रा, दिवाकर मिश्रा, गोलू कुमार सिंह सहित अन्य युवकों को अस्पताल में लाया गया।
चाट में पलटी स्कॉर्पियो।