पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसडीएम ने की विभिन्न कमेटियों के सदस्यों के साथ बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सासाराम| कोरोना को ले सदर अनुमंडलाधिकारी राज कुमार गुप्ता ने धर्म गुरुओं, पूजा कमेटी व मुहर्रम कमेटी के साथ बैठक की। बैठक में एसडीएम ने कहा कि सभी धार्मिक स्थालों पर कोरोना को ले एहतियात बरते जाएं। मंदिर, मस्जिदों चर्च, गुरुद्वारों आदि धार्मिक स्थालों पर सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक है। सरकार के आदेशानुसार एक स्थल पर भीड़ नहीं हो पाए इसके लिए सबको तत्पर रहना होगा। धार्मिक स्थालों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं काड़ी नजर रखी जाए। धार्मिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि सर्दी, खांसी, बुखार, सर दर्द होने की स्थिति में सदर अस्पातल पहुंचकर लोगों को जांच कराने के लिए प्रेरित किया जाएग। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जन जागरूकता अति आवश्यक है। बैठक में शामिल सभी धर्म गुरुओं ने कोरोना से निपटने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। सर्वजीत सिंह खालसा, सरदार मानिक सिंह, त्रिपुरारी त्रिवेदी, विभूति नारायण दूबे के अलावे कई पूजा कमेटी के लोग शामिल थे।
खबरें और भी हैं...