- Hindi News
- National
- Bikramganj News Sdo Held Important Meetings With Intellectuals Regarding Corona
कोरोना को ले एसडीओ ने बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर दिए अहम सुझाव
करोना को लेकर अनुमंडल अधिकारी विजयंत ने अनुमंडल के सभी विकास पदाधिकारी एवं बुद्धिजीवी पूजा समिति के सदस्यों के साथ नगर परिषद के सभागार में एक बैठक की। मुख्य रूप से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को परामर्श संबंधी एक पत्र भी दिए गए एवं एसडीओ विजयंत ने कहां की लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है कहीं भी लोगों के द्वारा भीड़ इकट्ठा न किए जाए। साथ ही साथ प्रत्येक नागरिक दिन में कई बार अपने हाथों को 20 सेकंड तक साबुन व पानी से उसे धोने की आवश्यकता है। अगर कोई व्यक्ति सैनिटाइजर का प्रयोग कर रहे हैं तो सुनिश्चित कर लें कि इसमें 60 प्रतिशत या इससे अधिक अल्कोहल हो। उन्होंने भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूरी बनाए रखने के अलावे हर 1 घंटे में संभव हो तो गर्म पानी पीते रहे साथ ही साथ अनावश्यक यात्रा से बचने की भी उन्होंने सलाह दी। इस दौरान ए एसडीओ दिलीप कुमार, नगर सभापति रब नवाज खान उपसभापति, कार्यपाल पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,पूजा समिति ,भलुनी धाम पूजा समिति के बच्चा बाबा सहित दर्जनों बुद्धिजीवी ,सामाजिक कार्यकर्ता, वार्ड पार्षद मौजूद थे।
बैठक करते एसडीएम।