पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Akodhigola News Sheela Fuel Center Started Vehicles Will Be Easily Available With Farmers

शीला फ्यूल सेंटर शुरू, किसानों के साथ वाहनों को मिलगी काफी सहूलियत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दरिहट थाना क्षेत्र के नासरीगंज डेहरी पथ पर ढेलाबाग पडुहार के समीप शीला फ्यूल सेंटर पेट्रोल पंप का उद्घाटन अकोढ़ीगोला जिला परिषद सदस्य नीतू सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि यहां पेट्रोल पंप खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के साथ ही वाहनों को काफी सहूलियत होगी। मकराइन व नासरीगंज के बीच यह एक मात्र फ्युल सेंटर है। वही समाजसेवी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे प्रतिष्ठानों से क्षेत्र का विकास होगा। प्रोपराइटर निरंजन कुमार सिंह ने बताया कि पम्प पर शुद्ध व गुणवत्ता के साथ पेट्रोल व डीजल दी जाएगी। पम्प पर ग्राहकों की सुविधा के लिए हवा व शुद्ध पेयजल के साथ शौचालय की भी व्यवस्था है। उद्घाटन के दौरान वाहनों में ईंधन भराने के लिए वाहनों की कतार लगी रही। उद्धाटन के दौरान ईंधन लेने वाले ग्राहकों के बीच अंग वस्त्र देकर समानित किया गया। मौके पर संजीव कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, उतम सिंह, रमेश कुमार सिंह, रंगू सिंह, सुनील सिंह, माला सिंह, अनु सिंह, सुरभी सिंह, सौरभ सिंह, पपु दुबे, अरुण कुमार, विनोद सिंह, सत्यम कुमार, नितेश कुमार, हरेन्द्र सिंह हरियाली, अनिल कुमार , रितिक कुमार आदि मौजूद थे।

फ्यूल सेंट का उद्घाटन करती जिप सदस्य व समाजसेवी राजीव रंजन
खबरें और भी हैं...