पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नोखा के थानाध्यक्ष को शो कॉज नोटिस किया जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सासाराम|कोर्ट के आदेश के अवहेलना करने से जुड़े एक मामले में गुरुवार को सुनवाई करते हुए एडीजे पंद्रह बी के राय के न्यायालय ने नोखा थानाध्यक्ष को शो काज नोटिस जारी किया है। उक्त आदेश एक सत्र वाद में दिया गया है जिसमें कोर्ट ने कुर्की-जब्ती का आदेश जारी कर उक्त मामले के दो अभियुक्तों उमेश यादव निवासी ग्राम डीहरा थाना बिक्रमगंज एवं बिजेंद्र चौधरी ग्राम आमई बंधन टोला थाना हसन बाजार को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया था, जिसका तामिला उक्त थानाध्यक्ष ने आज तक नही किया। कोर्ट ने उक्त आदेश एसपी के माध्यम से जारी किया है।
खबरें और भी हैं...