दस हजार मानदेय के लिए रसोइयों का प्रदर्शन, शहर जाम
_photocaption_सासाराम| राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद के नेतृत्व में फ्रंट के सदस्यों ने शहर में जुलूस निकाल विरोध जताया। सैकड़ों की संख्या में शामिल महिला-पुरुष रसोइयाें ने रौजा पार्क से जुलूस निकाल समाहरणालय पहुंचा। प्रदर्शन से पुरानी जीटी रोड पर पोस्ट ऑफिस चौक से डीएसपी कार्यालय तक जाम रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 10 हजार मानदेय मिले।*photocaption*