बाजार में सन्नाटा, नहीं खुलीं ज्यादातर दुकानें
सासाराम | जिले में शुक्रवार की शाम से शुरू हुई बारिश शनिवार की दोपहर तक रूक-रूक कर होती रही। इसके चलते शनिवार को सासाराम बाजार में दुकानें कम खुली। एक-दो दुकानें खुली, लेकिन वह भी बाजार में भीड़ नहीं होने के कारण दोपहर बाद बंद हो गई। बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों से लोग भी बाजार नहीं आए। इसके चलते सरकारी कार्यालयों में भी भीड़ नहीं हुई। बारिश रूकने के बाद भी लोग जरूरी कार्य से ही घरों से बाहर निकले। बारिश के बाद नगर के वार्डों की गलियों में जगह-जगह जलजमाव हो गया।