चौकीदार की मौत पर गांव में पसरा सन्नाटा
संझौली| चौकीदार राम इकबाल सिंह चवरियां का निधन हो गया। थानाध्यक्ष के एन यादव ने बताया कि चौकीदार चार दिनों से बीमार थे। जिनको परिजनों ने इलाज के लिए पटना के निजी क्लिनिक में ले गए। जहां इलाज के दाैरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद थाना परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी थाना कर्मी ने उक्त व्यक्ति की मौत पर दुख जताया। वही उनके गांव चवरिया गांव के लोगों में शोक की लहर है। थानाध्यक्ष ने कहा कि चौकीदार के परिजनों के प्रति पूरी सहानुभूति है।