भाजयुमो के कार्यक्रमों पर बनाई गई रणनीति
सासाराम| भारतीय जनता युवा मोर्चा रोहतास इकाई की बैठक गौरक्षणी मुहल्ले में की गई। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने की। बैठक में सर्व प्रथम नए जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। उसके बाद आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे में चर्चा की गई। बैठक में आईटी सेल के बारे में भी चर्चा की गई। कहा गया कि इसके लिए आगामी 19 मार्च को ओझा टाउन हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुमीत सिंह, पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, जीएन लाल, शशिभूषण, संतोष पटेल, अभिषेक तिवारी, मनीष सिंह, चंदन चौबे, राहुल कुमार, प्रिंस कुमार, अभय कुमार, नवीन कुमार अरविंद दूबे थे।