पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rohtas News Striking Teachers Burnt Effigies Of Cm Education Minister And Principal Secretary

हड़ताली शिक्षकों ने सीएम, शिक्षामंत्री व प्रधान सचिव का पुतला दहन किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र के गायत्री मंदिर के समीप चौराहे पर हड़ताली शिक्षकों ने हड़ताल के 21 वें दिन होली के होलिका दहन के अवसर पर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री एवं प्रधान सचिव का पुतला दहन किया ।बताते चलें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा एवं शिक्षा प्रधान सचिव का पुतला दहन करते समय हाय-हाय और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। वहीं हड़ताली शिक्षकों ने होली नहीं मनाने का ऐलान किया । वहीं समाजसेवी कमता यादव ने कहा कि बिहार सरकार अपनी अड़ियल रवैया को छोड़ कर, बिहार के प्रभावित हुई शिक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए शिक्षकों के साथ न्याय करें। प्रदर्शन में धर्मेंद्र पांडे ,अशोक कुमार सिंह, ,उमेश कुमार सिंह, मनोज कुमार थे।

रवैया को छोड़ कर, बिहार के प्रभावित हुई शिक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए शिक्षकों के साथ न्याय करें। प्रदर्शन में धर्मेंद्र पांडे ,अशोक कुमार सिंह, ,उमेश कुमार सिंह, मनोज कुमार थे।

सीएम व शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते शिक्षक।
खबरें और भी हैं...