हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने नहीं मनाया होली का पर्व
नासरीगंज प्रखण्ड मुख्यालय के प्रांगण में स्थित बीआरसी भवन पर नियोजित शिक्षकों ने हड़ताल के 22 वें दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,शिक्षा मंत्री एवम शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव का पुतला दहन किया।
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर समान काम,सामान वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर 17 फरवरी से नियोजित शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस दौरान वक्ताओं ने अपनी चट्टानी एकता कायम रखते हुए हड़ताल को और अधिक धारदार बनाने की बात कही। इस मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि सरकार हमारी शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन से नहीं सुन रही है तो अब आंदोलन उग्र होगा।
वहीं शिक्षकों ने इस बार होली पर्व को बहिष्कार किया। मौके पर सचिव धर्मपाल प्रसाद,उपाध्यक्ष अरविंद कुमार विद्यार्थी,आलोक कुमार सिंह, अजय कुमार, मधुसूदन मधुराज, शैलेंद्र कुमार, रविशंकर प्रसाद, जनार्दन प्रजापति, जितेन्द्र कुमार, मो. इनामचद्दीन, दिनेश कुमार, लालमोहर गुप्ता, संजीव कुमार, प्रकाश कुमार, अशोक कुमार, शहबुब अंसारी, गीता
गुप्ता, रितेश कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे।