- Hindi News
- National
- Dinara News Striking Teachers Protest The Chief Minister39s Effigy By Burning Effigy In Dinara
दिनारा में हड़ताली शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर जताया विरोध
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय के आह्वान पर नियोजित शिक्षकों द्वारा दिनारा प्रखंड मुख्यालय पर बिहार के मुख्यमंत्री सहित शिक्षा मंत्री व प्रधान सचिव का पुतला दहन किया। दिनारा प्रखंड के नियोजित शिक्षकों द्वारा दिनारा बी आर सी भवन से नारा लगाते हुए प्रखंड मुख्यालय गेट पर पुतला दहन किया गया। बताते चले की बिहार सरकार के शिक्षा और शिक्षक विरोधी नितियों के कारण विगत 17 फरवरी से नियोजित शिक्षक हड़ताल पर हैं। सरकार के दमनकारी नितियों के कारण नियोजित शिक्षकों का माह जनवरी का वेतन भुगतान भी बाधित कर रखा गया है। इस बार बिना समान वेतन के हड़ताल टुटने वाली नहीं हैं। शिक्षकों ने कहा की होली की रंग बेरंग करने वालो की दीपावली फीकी होगी। यह संकल्प नियोजित शिक्षकों ने लिया। पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद कमरान ने किया। मौके पर संजय कुमार सिंह, राव विरेन्द्र, सरोज कुमार सिंह, राजकुमार मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, राकेश कुमार, रामचंद्र सिंह, रंजीत कुमार, मंतोष गुप्ता, चंदन कुमार, रुकैया परवीन, रिजवाना बानो, कुमारी वर्षा सिंह, सुषमा कुमारी, रंजीता कुमारी, बबीता बाला, किरण कुमारी, मंजू देवी ,आरती कुमारी ,नसीम अहमद, मजहर इमाम, सच्चिदानंद, जनेश्वर शर्मा सहित कई अन्य शिक्षक पुतला दहन में शामिल थे।
पुतला दहन करने जाते शिक्षक।