- Hindi News
- National
- Bikramganj News Striking Teachers Protested By Burning Effigy Of Chief Minister And Education Minister
हड़ताली शिक्षकों ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला फूंककर जताया विरोध
अनिश्चितकालीन हड़ताल में डटे शिक्षकों द्वारा समन्वय समिति के आह्वान पर नीतीश सरकार के शिक्षा और शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा और अपर सचिव आर के महाजन का पुतला दहन कर होलिका दहन को मनाया गया। बुराई के प्रतीक होलिका के रूप में वर्तमान शिक्षा विरोधी सरकार को दहन कर बिहार के शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का संकल्प लिया गया। शिक्षकों ने कहा कि नीतीश के दम्भ के कारण बिहार के शिक्षक आज सड़कों पर हैं पूरी व्यवस्था चरमरा सी गयी है। पुतला दहन के माध्यम से हम शिक्षक ये संकल्प लेते हैं कि सरकार तत्काल अगर शिक्षक और शिक्षा की व्यवस्था पर ध्यान नहीं देती है तो हम आगामी चुनाव में सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। 13 तारीख से हम सब शिक्षक आमजनों के बीच जाएंगे और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे और सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। मौके पर संतोष ठाकुर, आशीष पाठक, विश्वजीत, राजीव दुबे, भास्कर सिंह, नरेंद्र सिंह, आशा कुमारी, आरती, पुष्पांजलि, सावित्री, राजू, अजय कुमार, संजय शर्मा, जफर बारी खान, अफजल, असलम थे।
ईंट से ईंट बजा देंगे। 13 तारीख से हम सब शिक्षक आमजनों के बीच जाएंगे और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे और सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। मौके पर संतोष ठाकुर, आशीष पाठक, विश्वजीत, राजीव दुबे, भास्कर सिंह, नरेंद्र सिंह, आशा कुमारी, आरती, पुष्पांजलि, सावित्री, राजू, अजय कुमार, संजय शर्मा, जफर बारी खान, अफजल, असलम थे।
सीएम व शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते शिक्षक।