- Hindi News
- National
- Kochs News Striking Teachers Said The Government Is Playing With The Future Of Children
हड़ताली शिक्षकों ने कहा- बच्चाें के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार
बूंदाबांदी के बीच खुले आसमान के नीचे बैठे शिक्षकों के समूह ने 26वें दिन प्रखंड संसाधन केंद्र पर प्रदर्शन जारी रखा है। धरना की अध्यक्षता संतोष कुमार व संचालन शिक्षक दीनानाथ ओझा ने किया। प्रदर्शन में पहुंचे शिक्षकों ने बारी-बारी से धरना काे संबाेधित किया। वही अपनी मांगों के समर्थन में सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ भड़ास निकला। शिक्षकों को संबोधित करते अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण बिहार के गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित हैं, लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। सरकार शिक्षा एवं शिक्षकों के साथ राजनीति कर रही है। हड़ताली शिक्षकों के उपर किए जा रहे दमनात्मक कार्रवाई को वापस लेते हुए सभी मांग को पूरा नहीं किया गया तो बिहार शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर शिक्षक पटना की सड़कों पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन कर नीतीश सरकार की बुनियाद हिला देने के लिए तैयार हैं।
धरना पर बैठे शिक्षक