पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वार्षिकाेत्सव समाराेह में छात्राें ने बिखेरा जलवा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीपीएस पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव पर छात्रों ने जमकर धमाल मचाया। सधे अंदाज में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर छात्रों ने उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान स्थित स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने खूब रंग जमाया। दइया दइया रे...,लेजा रे...,...लेम्बर गीनी,...आदि गानों पर बच्चे जमकर थिरके। जोश से लबरेज छात्रों ने एकल डांस, ग्रुप डांस, गीत व देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। वहीं आगत अतिथियों को फूल माला से स्वागत किया गया। बच्चों ने वार्षिकोत्सव को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। डाॅ. डीके सिंह चेयर मैन,जदयू प्रखंड अध्यक्ष रवि भेलारी, पैक्स अध्यक्ष मनोज पटेल,अनिल सिंह , नथुनी सिंह ,एक सांथ दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जहां मंच पर उदघोषक के रुप में राजू सिंह ने अपनी मधुर अवाज से पूरे समा को बांध खूब तालिया बटोरे बच्चों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए स्कूल के निदेशक छोटू सिंह ने कहा कि यहां के बच्चों को आधुनिक शिक्षा पद्धति के माध्यम से पढ़ाई कराई जाती है।

एक-एक बच्चे पर शिक्षक फोकस करते हैं। उन्होंने बच्चों को जीवन में सफलता के हर ऊंचाई को छूने की शुभकामना दी। वहीं सी पी एस ओलम्पियाड में उत्कृष्ट आने वाले बच्चों को मेडल व प्रस्सती पत्र देकर नवाजा गया । मौके पर लिलवंछ पंचायत के मुखिया आशा देवी, दिनारा सरपंत सहित अन्य अभिभावक मौजूद थे।

कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे
खबरें और भी हैं...