पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rohtas News Superstition Will Be Overcome Only By Education Lalan Paswan

शिक्षा से ही अंधविश्वास होगा दूर: ललन पासवान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सलथुआं स्थित कैमूर इंटरनेशनल स्कूल का पहला वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह का उद्घाटन चेनारी विधायक ललन पासवान एवं स्कूल के चेयरमैन नरसिंह यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललन पासवान ने कहा कि स्थापना के एक साल के अंदर ही कैमूर इंटरनेशनल स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान कायम किया है। इस स्कूल की स्थापना कर संस्थापक नरसिंह यादव ने बहुत हीं पुण्य का कार्य किया है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बोलते हुए कहा कि वर्तमान युग में शिक्षा बहुत ही जरूरी हो गया है। शिक्षा के बिना जीवन बेकार है। शिक्षा से ही समाज में फैली कुरीतियों एवं अंधविश्वास को दूर कर सभ्य समाज का निर्माण हो सकता है। चेयरमैन नरसिंह यादव ने कहा कि अमीर से गरीब तक सबको एक समान शिक्षा मिले इसी उद्देश्य से कैमूर इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना ग्रामीण क्षेत्र सलथुआं में वर्ष 2019 में की गई।

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियाें काे अंग वस्त्र से किया गया सम्मानित

उन्होंने कहा कि यहां से रोहतास हीं नहीं बल्कि कैमूर एवं बक्सर जिले के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हम बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्राचार्य अंशु कुमार कश्यप द्वारा स्कूल का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित स्कूल का पहला वार्षिकोत्सव नारी सशक्तीकरण को समर्पित रहा। छात्र-छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित नारी उत्पीड़न से जुड़े कई जीवंत झांकियों को प्रस्तुत किया गया। जिसको देख लोगों दंग रह गये। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति पर स्कूल परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। स्कूल के चेयरमैन द्वारा सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात उद्घोषक रविरंजन ने किया। मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जमां खां, मुखिया मोहन सिंह, जयशंकर प्रसाद, शेषनाथ सिंह, श्रीनिवास सिंह आदि मौजूद थे।

विधायक ललन पासवान को सम्मानित करते नरसिंह यादव।
खबरें और भी हैं...