पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kochs News Teachers Burn Effigy Of Chief Minister In Kochas Boycott Holi

कोचस में शिक्षकोंं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक, होली का किया बहिष्कार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के एक दिन पूर्व कोचस में हड़ताली शिक्षकों के समूह ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और अपर सचिव के पुतला दहन किया। पहले आक्रोश मार्च निकाला विरोध जताया। बीआरसी से होते हुए दिनारा रोड़, सासाराम रोड़, मोहनियां की जाने वाली सड़कों होते दहन करी शिक्षकों के टोली ने महात्मा गांधी चौक पहुंचकर पुतला दहन किया। समान काम, समान वेतन की मांग पर सभी नियोजित शिक्षकों ने होली नहीं मनाने के फैसले लिए। मुख्यमंत्री, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। अध्यक्षता सन्तोष कुमार द्वारा किया गया। वही दहन में पहुंचे जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री तानाशाही अंदाज में सरकार चला रहे हैं। शिक्षकों से बात करने के लिए उनके पास समय नहीं है। शिक्षकों के साथ यह छलावा अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। मौके पर संतोष सिंह, राज्यप्रतिनिध अजय कुमार, उपेंद्र कुमार सिंह, जिला-प्रतिनिधि बैजनाथ सिंह,संजय कुमार राम,मीडिया प्रभारी विजय कुमार, संजय तिवारी,मुन्ना पान्डेय, राकेश कुमार रंजन, सचिव संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कुमार पाठक, उपाध्यक्ष राकेश कुमार त्रिगुण, गौरीशंकर पाल, रामेश्वर सिंह, बिरेंद्र सिंह,संयुक्त सचिव दिनेश कुमार सिंह, मंजयलाल, विनय कुमार पाठक, ब्रहमेश्वर कुमार चौधरी, कमरेआलम, मनोज कुमार, लालसाहेब, कार्यालय सचिव रंजन कुमार, संयोजक दीनानाथ ओझा, रामनाथ सिंह, जितेंद्र सिंह थे।

खबरें और भी हैं...