पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होलिका दहन के दिन शिक्षकाें ने फूंका पुतला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकार के अड़ियल रवैया से परेशान लगातार हड़ताल पर रहे नियोजित शिक्षकों ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन के पास होलिका दहन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा व विभागीय अपर सचिव का पुतला दहन किया । इसके पूर्व पुष्पेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी किया। साथ ही होली मनाने के बजाए पुतला दहन किया गया । पुतला दहन में मो. आदिब हुसैन, संजय सिंह, संतोष भंडारी,प्रेम रंजन, विजेंद्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार पासवान सहित कई हड़ताली शिक्षक व शिक्षिकाए शामिल थी ।

खबरें और भी हैं...