पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीईओ कार्यालय परिसर में शिक्षकों ने धरना दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टेट एसटेट उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट जिला इकाई ने समान काम- समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल के 25वें दिन भी शिक्षकों ने डीईओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश रंजन मिश्र ने की। उन्होंने धरना में शामिल शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि जब आदमी बराबरी का मेहनत करता है तो सरकार को इस पर विचार कर मांग पूरी करने की जरूरत है। लेेकिन बिहार सरकार सत्ता के नशे में चूर है। उसे शिक्षकों की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। इस बार विधान सभा चुनाव में वोट की चोट से नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल किया जाएगा। सत्यनारायण सिंह ने कहा कि राज्य की सरकार गूंगी और बहरी हो गई है। हम अपने काम के बदले वेतन की मांग कर रहे हैं। सरकार को हमारी मांगें पूरी करनी होगी। अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो उसे इसका अंजाम भुगतना होगा। धरना पर बैठे शिक्षकों ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। शिक्षकों का कहना था कि मांगें पूरी होने तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...