पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dehri News Teachers Sought Support Mla Said Will Raise Their Demand In The House

शिक्षकों ने मांगा समर्थन, विधायक ने कहा- इनकी मांग सदन में उठाएंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को विधायक सत्यनारायण सिंह से मिलकर अपनी मांगों के समर्थन के लिए अपना पक्ष रखा। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अनुमंडल सचिव अजय राय, प्रखंड सचिव दीपक राय, संयुक्त सचिव आफताब आलम, उच्च विद्यालय डिलियां के शिक्षक विजय कुमार, पूनम कुमारी, मथुरापुर उच्च विद्यालय के शिक्षक रुस्तम अंसारी, पूनम कुमारी, ब्रजेश सिंह, अरुण पटेल, अमरेश कुशवाहा, श्रीपति सिंह, एवं संजय कुमार ने विधायक से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। अशोक पाण्डेय उर्फ़ निर्दोष पाण्डेय ने शिक्षक प्रतिनिधिमंडल का विधायक से परिचय कराया। विधायक ने शिक्षकों से उनकी मांग को सदन में उठाने का भरोसा दिया। मांगों का समर्थन किया। हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। महत्वपूर्ण है कि नियोजित शिक्षक बीते काफी दिन से हड़ताल पर हैं। सामान काम सामान वेतन समेत उनकी मानदेय वृद्धि की मांग है। विधायक ने शिक्षकों से कहा कि उनकी मांग के प्रति सरकार और विधायकों की सहानुभूति है। मुख्यमंत्री का पॉजेटिव नजरिया है। भरोसा दिया है कि वित्तीय भार जितना सहने में सरकार सक्षम होगी उस अनुपात में वेतन- मानदेय में इजाफा निश्चित रूप से किया जाएगा। मालूम हो कि शिक्षक अपनी सात सूत्री मांगों के समर्थन में डटे हुए हैं। पुराने शिक्षकों की तरह वेतनमान की मांग कर रहे हैं। करीब एक महीने से हड़ताल पर हैं। इससे मैट्रिक की परीक्षा और कापी मूल्यांकन का कार्य प्रभावित हुआ तो नियोजित शिक्षकों को निलंबित और बर्खास्त करने की कार्रवाई नियोजन इकाई द्वारा शिक्षा विभाग और सरकार के आदेश पर किया जाने लगा।

विधायक से मिलते शिक्षक।
खबरें और भी हैं...