टेम्पो के ड्राइवर को पीट यात्री से छीन लिए रुपए
स्टेट हाइवे के परसियां होटल के समीप टेम्पो के चालक से मारपीट के बाद टेम्पो में बैठे यात्री से रुपये छीनने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में थानाध्यक्ष धीरेन्द कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना में घायल संदीप कुमार उम्र (20 वर्ष), पिता पप्पू खरवार ने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि परसियां गांव के रहने वाले रवि कुमार, विकास कुमार, गोविंद कुमार, मनीष कुमार, बबली कुमार द्वारा तेतरियां गांव में होली के दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में व्यवधान डाल रहे थे।
वहां ग्रामीणों द्वारा उन्हें समझा बुझाकर शांत करा दिया गया। परंतु सभी युवकों को यह बात नागवार गुजरी और वो रमेश राम का आॅटो रोककर उसमें बैठे संदीप कुमार के साथ भी मारपीट किया। टेम्पो ड्राइवर रमेश राम तेतरिया का रहने वाला है।
उसी दौरान टेम्पो में बैठे युवक की जेब में रखे पांच हजार रुपए छिन लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर पड़ताल को लेकर अधिकारी को लगाया गया है। जल्द ही कार्रवाई कर आरोपी को कानून के हवाले किया जाएगा। इधर इस घटना के बाद दोनों गुटों के लोगों में तनाव व्याप्त है।