पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मांगों को लेकर टीईटी शिक्षकों ने निकाला मार्च

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टीईटी शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति रोहतास के बैनर तले टेट शिक्षकों द्वारा “पारा-78 मार्च” निकाला गया। समिति के जिला संयोजक कमलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टेट शिक्षकों ने डीईओ कार्यालय से मार्च निकालकर बैंक कॉलोनी मोड़ फजलगंज, प्रभाकर मोड़, काली स्थान एवं कचहरी होते हुए पोस्ट आॅफिस चौक तक पहुंचा। वहां पहुंचने के बाद मार्च सभा के रूप में तब्दील हो गया। कमलेन्द्र सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षकों के हित में दिए गये फैसला पारा-78 को लागू करते हुए बिहार के सवा लाख टेट शिक्षकों को राज्य सरकार सहायक शिक्षक के पद पर समायोजित करे। नहीं तो इस बार वोट की चोट से नीतीश सरकार को सबक सिखाया जाएगा। प्रदेश विधि सलाहकार संजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की तानाशाह रवैया के कारण शिक्षकों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। उन्होंने कहा कि पटना में 13 मार्च को सामूहिक रूप से मुंडन करवाकर सरकार के प्रति विरोध जताया जाएगा। मार्च के दौरान शिक्षकों ने सरकार के विरोध में नारे भी लगाये। मौके पर मिथिलेश कुमार शर्मा, राजेश दूबे, सत्यम पासवान, मंजय लाल, दिनमणि सिंह, अनुराग सिंह, चंचल दूबे, संजय कुशवाहा, अभिजीत कुमार, छबीना साह, रणविजय विश्वकर्मा, श्वेता कुमारी, अरविन्द साह, रणविजय विश्वकर्मा, श्वेता कुमारी, अरविन्द कुमार सिंह, मो. कमरूद्दीन, अभय कुमार सिंह, सुनील पाण्डेय, अलख निरंजन, संतोष कुमार, प्रभात भारती, अजीत कुमार, राकेश कुमार, अरविन्द कुमार पाण्डेय, धर्मेन्द्र कुमार, उपेंद्र कुमार सिन्हा, संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

प्रदर्शन करते हड़ताली टीईटी शिक्षक।
खबरें और भी हैं...