- Hindi News
- National
- Sasaram News The City39s Cleaning System Collapsed Heaps Of Garbage Visible All Around
शहर की सफाई व्यवस्था हुई ध्वस्त, चारों तरफ दिख रहा कुड़े का ढेर
42 दिनों से सफाईकर्मियों की हड़ताल से शहर के सफाई व्यवस्था अब पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। नगर परिषद क्षेत्र के इलाके में चौक चौराहे व गलियों मुहल्लों की सड़कों पर बजबजाते कूड़े के ढ़ेर से कई तरह के महामारी जैसे बीमारी फैलने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बता देते हैं कि 1 फरवरी से नप के दैनिक सफाईकर्मियों को हटाए जाने की सूचना पर आक्रोशित मजदूर सफाईकर्मी शहर की सफाई कार्य को ठप्प कर हड़ताल पर चले गए। फिलहाल शहर में चारों ओर बस कूड़ा ही कूड़ा दिख रहा है। बदबू और गंदगी ने लोगों की सेहत के साथ-साथ शहर की सूरत भी बिगाड़ दी है। शहर में सफाई कर्मियों के हड़ताल से सफाई कार्य नहीं होने के बावजूद सभी वार्डों में कूड़े कचरे व गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कई मुहल्ले की सड़कों पर इतना कूड़ा कचरा जमा है कि पूरा सड़क ही कूड़े से पट गया है। जिसके कारण लोगों को एक तो दुर्गंध से जीना मुहाल हो रहा है, वहीं दूसरी ओर सड़क पर आवागमन करने में भी परेशानी हो रही है। नगर परिषद प्रशासन के द्वारा हड़ताली दैनिक सफाईकर्मियों से हड़ताल समाप्त करने की पहल नहीं की जा रही है, जिससे मुहल्ले व गलियों की सफाई-व्यवस्था शहर की पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जिसके कारण शहर में संक्रमित बीमारी फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। इसके साथ कई जगहों पर नाला गंदगी से भर गया है,और गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण बजबजाते नाले से निकलने वाले दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। शहर का पॉश मुहल्ला कहे जाने वाले राज कॉलोनी, सर्किट हाउस रोड, बैंक कॉलोनी एवं सिविल लाईन शहर के सभी वार्डों के ईलाकों में कूड़े का ढेर लगा है।
पुराना गेट के पास जल जमाव