- Hindi News
- National
- Dinara News The Dead Body Of A Young Man Recovered From The Saisad Badhar Farm
सैसड़ बधार के खेत से युवक का शव बरामद
दिनारा|थाना क्षेत्र के सैसड़ बधार में गेहूं के खेत से युवक का शव मिला। धनसोई थाना के करैला निवासी सुरेश चौधरी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि उनका पुत्र चंदन कुमार (24 वर्ष) सोमवार की रात्रि लगभग आठ बजे शौच करने के लिए निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोज बीन के बाद चंदन का शव सैसड़ बधार में रामबचन पाठक के गेहूं के खेत में मिला। सुरेश चौधरी ने बताया कि उनके पुत्र चंदन की मानसिक हालत ठीक नहीं था। चंदन के साथ क्या हुआ कुछ पता नहीं। थानाध्यक्ष सीयाराम सिंह ने बताया कि सुरेश चौधरी के बयान पर अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है।