- Hindi News
- National
- Sasaram News The Death Anniversary Of Social Worker Jagropan Mahato Was Celebrated
समाजसेवी जगरोपन महतो की पुण्यतिथि मनाई गई
लॉर्ड बुद्धा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी मुरादाबाद द्वारा संचालित महात्मा फुले मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में समाजसेवी जगरोपन महतो की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संस्था के सचिव कामेश्वर सिंह ने जगरोपन महतो के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका सारा जीवन सामाजिक कार्यों में व्यतीत रहा। किसी के भी दुख-सुख में बढ़-चढ़ कर भाग लेते थे। वे पीड़ितों एवं असहायों के उत्थान के लिए सतत प्रयासरत रहे। इनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों को देखते हुए महात्मा फुले मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल वाले स्थान का नाम जगरोपन नगर रखा गया है। इनकी बेटी द्वारा कॉलेज निर्माण के लिए जमीन दान सहित असीम योगदान दिया गया है। जिसके कारण आज यहां पर हजारों लोंग अबतक मुफ्त में ईलाज कराकर अपना सुखपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस मौके पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जांच के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। संस्था के निदेशक डॉ अलख निरंजन प्रसाद ने शिविर में जुटे लोगों को स्वास्थ्यवर्धक जीवन व्यतीत करने के उपाय बताए। उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव की भी जानकारी दी। डॉ. जीतेन्द्र कुमार सेन, डॉ. महेन्द्र सिंह, डॉ. हरेन्द्र सिंह द्वारा रोगियों की जांच की गई।